दुर्घटना
उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हो गए। हादसा कोतवाली नगर क्षेत्र में सप्तऋषि चौकी के सामने स्थित श्रीराम पंजाबी ढाबे के पास हाईवे कट पर हुआ।
उत्तराखंड में सोमवार सुबह दो अलग-अलग जगहों पर हुई बस दुर्घटनाओं में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। फिलहाल, पुलिस की टीम घटनास्थलों पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई जारी है।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हो गया है। एक कंटेनर के पलट जाने और फिर दूसरे ट्रक से टकराने से ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई।
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास के दीदार कर लौट रहे छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के पर्यटकों की एक कार के गहरे नाले में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बड़ा सड़क हादसा उस समय टल गया, जब घिंघराण रोड पर ब्रह्मसैंण के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई की ओर गिर गई। राहत की बात यह रही कि वाहन एक बड़े पत्थर पर अटक गया, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान बच गई।
दक्षिण दिल्ली के सैदुलाजब इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरने की घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा किया है।
दक्षिण दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास एक कमर्शियल बिल्डिंग गिरने से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि मलबे के नीचे फंसे अन्य लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान अभी भी जारी है।
दक्षिण दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास एक पांच मंजिला इमारत के ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में कई लोग मलबे में दब गए थे, जिसके बाद पूरी रात राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया और 9 लोगों को बाहर निकाला गया।
उत्तराखंड के बागेश्वर में पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर एक ट्रैकर के लापता होने के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम इस अभियान में जुटी हुई है, लेकिन ट्रैकर का कोई पता नहीं चला है।
पाकिस्तान से लौटे अफगानी प्रवासियों को ले जा रहे ट्रक के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार सुबह पाकिस्तान से लौटे अफगानी प्रवासियों को ले जा रहे एक ट्रक के पलट जाने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


