दुर्घटना - पेज 16
-
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इक्वाडोर पर सह-मेजबान मेक्सिको ने 2-0 से जीत दर्ज करते हुए 'राउंड ऑफ 16' में जगह बनाई, लेकिन खुशी और जश्न का माहौल कुछ देर बाद दुखद घटना में बदल गया। जश्न के दौरान मेक्सिको की राजधानी के डाउनटाउन इलाके में दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई।
-
पंजाब के बठिंडा जिले में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। तकरीबन 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
-
गुजरात के भरूच में बुधवार को निर्माणाधीन 'वर्ल्ड ट्रेड सेंटर' की दीवार पास के एक मकान पर गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य मलबे के नीचे दब गए, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है।
-
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो बच्चियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। कई यात्री घायल हुए, जिन्हें अस्पताल के लिए भेजा गया।
-
राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद एक बस में आग लगने से कम से कम 8 लोगों की मौत हुई है। 20 से अधिक यात्री घायल बताए गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए दौसा जिला अस्पताल भेजा गया।
-
महाराष्ट्र के मुंबई के चेंबूर इलाके में हुए हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि चार छात्र घायल हो गए हैं। चेंबूर के रोड नंबर-11 पर स्थित यूनिवर्सल स्कूल की एक बस पर अचानक पेड़ गिर गया।
-
नोएडा के सेक्टर-100 स्थित लोटस स्पेसिया सोसायटी में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 46 वर्षीय महिला ने 18वीं मंजिल से छलांग लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
-
राजस्थान में जयपुर जिले के चंदवाजी पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार को दिल्ली हाईवे पर ताला मोड़ के पास बन रहे एक रिसॉर्ट में ढांचा गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।।
-
सोमवार सुबह नोएडा के सेक्टर-119 स्थित द अरण्य सोसायटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 21वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। लोग आनन-फानन में अपने घरों से बाहर निकलें।
-
बिहार के बेगूसराय जिले में दो स्कार्पियो गाड़ियों की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में लगभग 10 युवक चोटिल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.