दुर्घटना
बिहार के अररिया जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नगर थाना क्षेत्र के कुसियार गांव स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।
विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में सोमवार को हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। बुधवार को अस्पताल में इलाज के दौरान एक घायल कर्मचारी की मौत हो गई।
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हुए एक धमाके में दो सैनिकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बहराइच जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दस अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रक और यात्री बस की आमने-सामने टक्कर हो गई।
जयपुर के खो नागोरियान इलाके में एक पटाखा कारखाने में आग लगने से एक बच्चे समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट 1 एन्क्लेव में मंगलवार को एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। अधिकारियों के अनुसार, जीके-1 एन्क्लेव की डी24 बिल्डिंग में आग संभवतः एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
कर्नाटक के हावेरी में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई। इसमें करीब 17 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 5 लोगों को गंभीर चोटें आईं।
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के साहिबाबाद में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। एक फैक्ट्री में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में सोमवार को हुए भीषण औद्योगिक हादसे में आठ श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब करीब 1,500 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला हुआ स्टील ले जा रही लैडल (विशेष पात्र) में विस्फोट हो गया।
दिल्ली पुलिस ने रविवार को बताया कि मालवीय नगर में भीषण आग की घटना में एक और विदेशी नागरिक की इलाज के दौरान दम तोड़ दिया गया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


