दुर्घटना
गुजरात के वडोदरा-हालोल हाईवे पर बुधवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत की खबर है जबकि 26 यात्री घायल हुए हैं। हादसा वडोदरा के कोटांबी गांव के पास स्थित कोटांबी स्टेडियम के निकट बुधवार सुबह 4 बजे हुआ, जब राजस्थान से गुजरात के सूरत जा रही एक लग्जरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
दिल्ली के साउथ कैंपस इलाके में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
रुद्रप्रयाग में एक पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति के गहरी खाई में गिर जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तेजी से बचाव अभियान चलाया।
राजस्थान के बीकानेर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनकी मासूम बेटी समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक डंपर ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।
राजस्थान में बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।
रविवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में म्हसवड-पंढरपूर रूट पर टंडलवाड़ी गांव के पास एक पिकअप वैन के कुएं में गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया।
महाराष्ट्र के धुले जिले में रफ्तार ने एक बार फिर अपना घातक रूप दिखाया। तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक पर सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई।
शुक्रवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक के कालगाव गांव में अचानक हुई भारी बारिश के दौरान एक पेड़ के नीचे शरण लिए हुए लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में एक उप सरपंच और दो अन्य ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
महाराष्ट्र के नासिक जिले में गंगापुर बांध इलाके में डूबने की एक दुखद घटना में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन नाबालिग चचेरे भाई-बहन और एक युवती शामिल हैं।
पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद के पास सेना का एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय मीडिया ने सैन्य प्रवक्ता के हवाले से इसकी जानकारी दी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


