दुर्घटना
बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार को नेशनल हाईवे-31 पर जुराबगंज के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ऑटो से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भिड़ंत से ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी दस लोग घायल हो गए।
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक कार ट्रक के पीछे जा घुसी।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गोल्डन आई मॉल की कमर्शियल बिल्डिंग में गुरुवार को अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग टावर-3 की नौवीं मंजिल पर स्थित एक कार्यालय में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
पश्चिम बंगाल के तारातला इलाके में हुए भीषण हादसे के 20 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। गुरुवार सुबह मलबे के नीचे से दो और शव बरामद किए गए, जिसके बाद इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।
बुधवार को कोलकाता के तारातला इलाके में बन रहे वेयरहाउस की छत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है, जबकि कई लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं।
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दक्षिण कोलकाता के तारातला इलाके में बन रहे एक गोदाम की छत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, करीब 18 लोग अंदर फंसे हुए हैं और 21 मजदूरों को बाहर निकाला गया है। इस हादसे में 40 से ज्यादा मजदूर फंस गए थे।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार को एक सड़क हादसे में कम से कम 23 श्रद्धालु घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, इनमें से दो श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन गोदाम का हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए।
मध्य दिल्ली में उद्योग भवन के पास बुधवार तड़के मजदूरों की एक बस्ती में भीषण आग लग गई, जहां सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना से जुड़े मजदूर रह रहे थे। आग तेजी से पूरी बस्ती में फैल गई, जिसके बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा ने आग बुझाने का अभियान चलाया।
दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के पीछे तकिया काले खान इलाके की वाल्मीकि बस्ती में बनी झुग्गियों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 30 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


