दुर्घटना
रविवार को राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच से सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में ट्रेन में तैनात रेलवे सुरक्षा बल के जवानों और रेलवे कर्मचारियों द्वारा लगभग 15 मिनट में की गई त्वरित आपातकालीन निकासी प्रक्रिया ने अहम भूमिका निभाई।।
राजस्थान के कोटा में रविवार तड़के राजधानी एक्सप्रेस के एक कोच में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक दुकान में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की कई दुकानें उसकी चपेट में आ गईं।
मुंबई के पायधुनी इलाके में पिछले महीने एक ही परिवार के चार सदस्यों की रहस्यमयी मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सर जे जे अस्पताल द्वारा पुलिस को सौंपी गई अंतिम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि परिवार के चारों लोगों की मौत जिंक फॉस्फाइड नामक जहरीले रसायन से हुई, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर चूहे मारने की दवा के रूप में किया जाता है।
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले के आसनसोल में एक कोयला खदान में अचानक हुए विस्फोट के कारण एक कोयला शाफ्ट ढह गया। इस घटना में अब तक एक मजदूर की मौत हो चुकी है, जबकि कम से कम 40 खनिक घायल हुए हैं।
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दुल्हन को वैवाहिक रस्म के दौरान लगाई गई हल्दी से रिएक्शन हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने हल्दी के सैंपल लिए हैं और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां संगानी गांव के पास एक निजी बस की टैंकर से टक्कर हो गई, जिसके बाद बस में आग लग गई। इस हादसे में चार यात्रियों की जलकर मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए।
बिहार के सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में एनएच-531 पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे लखनऊ के भैसाकुंड में किया जाएगा।।
झारखंड के गढ़वा जिले में एक अपराधी की सनक के कारण पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चालक समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना खरौंधी थाना क्षेत्र के अमरोरा गैस गोदाम के पास मंगलवार देर रात की है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


