बिजनेस - पेज 133
-
केंद्र सरकार ने मेट्रो रेल सिस्टम को मजबूत करने और रेलवे पुलों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 895.30 करोड़ रुपए के इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षमता बढ़ाने वाले प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
-
सरकार ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि अब तक 2,922 से अधिक भारतीय नाविकों (सीफेयरर्स) को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है, जिनमें पिछले 24 घंटों में 30 लोग खाड़ी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से लाए गए हैं।
-
शनिवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी-ईरान संघर्ष के कारण कमजोर वैश्विक आर्थिक स्थिति के बावजूद भारतीय शेयर बाजार ने अप्रैल में सभी सेगमेंट में मजबूत रिटर्न दिया, जिसमें छोटी कंपनियों के शेयरों ने सबसे ज्यादा तेजी दिखाई।
-
सरकार ने शनिवार को कहा कि भारत 'मेडिकल वैल्यू ट्रैवल (एमवीटी)' यानी मेडिकल टूरिज्म का एक बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है, और मेडिकल टूरिज्म बाजार 2025 में लगभग 8.7 अरब डॉलर से बढ़कर 2030 तक करीब 16.2 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।।
-
भारत के ऑटो सेक्टर में वित्त वर्ष 2026 के दौरान मांग के आधार पर सुधार देखने को मिला, लेकिन यह सुधार हर सेगमेंट में समान नहीं था। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, शहरी क्षेत्रों की मांग और प्रीमियम वाहनों की बढ़ती पसंद ने इस रिकवरी को आगे बढ़ाया, जबकि ग्रामीण मांग कुछ कमजोर रही।
-
सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः एक हजार रुपए और 3 हजार रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं।।
-
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि 2000 रुपए के 98.47 प्रतिशत नोट वापस आ चुके हैं। यह आंकड़ा नोटों को चलन से हटाने की घोषणा के लगभग तीन साल बाद सामने आया है।
-
अप्रैल 2026 भारतीय शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा जरूर रहा, लेकिन पूरे महीने के प्रदर्शन को देखें तो बाजार ने मजबूत वापसी कर निवेशकों को राहत दी। महीने की शुरुआत जहां तेजी के साथ हुई, वहीं आखिरी दिनों में भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण घरेलू बाजार में गिरावट देखने को मिली।
-
रवि के ने शुक्रवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के 22वें अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने डॉ. डीके सुनील की जगह ली है जो 30 अप्रैल, 2026 को सेवानिवृत्त हुए थे।
-
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) व्यापार को तेजी से बढ़ा रहा है और भारतीय व्यवसायों के लिए नए अवसर खोल रहा है।।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.