बिजनेस - पेज 53
पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को स्पष्ट किया है कि सरकार फिलहाल ई25 ईंधन लागू करने की जल्दबाजी में नहीं है। उन्होंने कहा कि ई25 को लेकर परीक्षण जारी हैं और इनके नतीजे आने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।
टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट के शेयरों में मंगलवार को 11 प्रतिशत से अधिक की बड़ी गिरावट देखी गई है। इसकी वजह, कंपनी की ओर से जून तिमाही का उम्मीद से कमजोर बिजनेस अपडेट देना है।
सोने और चांदी मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ खुले। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 1.20 प्रतिशत तक कम हो गया।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल तकनीकें एमएसएमई, स्टार्टअप, निर्यातकों और स्थानीय कारोबारों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नवाचार-आधारित और तकनीक-संचालित विकास को गति देने के लिए सरकार और टेक कंपनियों के बीच मजबूत सहयोग की आवश्यकता है।
अदाणी फाउंडेशन ने सोमवार को आंध्र प्रदेश सरकार की प्रमुख पब्लिक-प्राइवेट-पीपल पार्टनरशिप (पी4) पहल से 'मार्गदर्शी' (गाइड और सहयोगी भागीदार) के रूप में जुड़ते हुए राज्य के चित्तूर जिले के कुप्पम मंडल में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, जिन्हें 'बंगारू कुटुंबम' कहा जाता है, की आजीविका मजबूत करने के लिए साझेदारी की है।।
भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह की शुरुआत दबाव के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोमवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत द्वारा किए जा रहे नए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) देश में मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन को नई गति दे रहे हैं। इन समझौतों के जरिए भारतीय युवाओं के लिए वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के नए अवसर खुल रहे हैं।
भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में संयुक्त रूप से उपकरण विकसित करने के लिए अपना पहला द्विपक्षीय समझौता किया है, जिसे दोनों देशों के बीच तेजी से मजबूत हो रही रणनीतिक और सुरक्षा साझेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।।
इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कंपनी टेस्ला ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उत्तर भारत की पहली इन-मॉल चार्जिंग सुविधा शुरू की। इसके जरिए कंपनी की कोशिश अपने चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को देश में बढ़ाना है।
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते हफ्ते पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे सत्र में बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 0.60 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


