बिजनेस - पेज 70
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बुधवार को कहा कि उसने एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (एएमसी) के बड़े अधिकारियों के भुगतान डिस्क्लोजर के नियम को आसान बनाने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत नाम आधारित डिस्क्लोजर को कंसोलिडेटेड आंकड़ों से प्रतिस्थापित किया जाएगा।
वैश्विक अस्थिरता के चलते भारतीय शेयर बाजार के मुख्य सूचकांक बुधवार के कारोबारी सत्र में सपाट बंद हुए। दिन के अंत में सेंसेक्स 64.42 अंक की मामूली तेजी के साथ 73,983.18 और निफ्टी 27.15 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 23,214.95 पर था।
दुनिया के जाने-माने अरबपति और उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि भारत सरकार ने उसकी सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं को मंजूरी देने की प्रक्रिया रोक दी है।
वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार के सत्र में तेजी देखने को मिली। अमेरिका द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमला किए जाने के बाद ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने की आशंकाएं बढ़ गईं, जिससे तेल की कीमतों में 1 प्रतिशत तक का उछाल आया।
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मई में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेशकों की मजबूत रुचि जारी रही, जिससे इसमें 22,907.77 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश (नेट इनफ्लो) दर्ज किया गया।।
पश्चिम एशिया में तनाव फिर से बढ़ने के कारण वैश्विक बाजार में मिले मिले-जुले संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मिश्रित रुख के साथ खुला।
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को कीमतों में बढ़ोतरी से ग्राहकों को बचाने के लिए एंट्री लेवल की गाड़ियों के लिए प्राइस प्रोटेक्शन स्कीम का ऐलान किया।
एचएसबीसी की चीफ इंडिया इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी ने मंगलवार को कहा कि अगर वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं और भारत का तेल आयात बिल लगातार बढ़ता है, तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी की जा सकती है।।
लगातार दो सत्रों तक बड़ी गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 394.50 अंक या 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,918.76 और निफ्टी 119.10 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,424.10 पर था।
ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने मंगलवार को स्मार्टमीटर कंपनी इंटेलीस्मार्ट में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए सिक्योरिटी परचेस एंड सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट (एसपीएसए) साइन किया। इस लेनदेन की वैल्यू 3,050 करोड़ रुपए है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


