शहर और राज्य - पेज 100
-
जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग की गंडोला सेवा 25 जून से फिर से प्रारंभ होने जा रही है। करीब एक महीने तक बंद रहने के बाद सेवा बहाल होने से पर्यटकों के साथ-साथ पर्यटन पर निर्भर स्थानीय लोगों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
-
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में पेरियापालयम के पास सीफूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के बुधवार को जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, चेन्नई और आस-पास के इलाकों के अस्पतालों में 68 वर्करों का इलाज चल रहा है।
-
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार को एक सड़क हादसे में कम से कम 23 श्रद्धालु घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, इनमें से दो श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
-
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सीएम आवास में टिहरी गढ़वाल की सपना राणा ने मुलाकात की। सपना राणा द्वारा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर भाषा परीक्षा उत्तीर्ण की।
-
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में बुधवार को सैकड़ों शिया मुस्लिम शोक मनाने वालों ने मुहर्रम के जुलूस में हिस्सा लिया। अधिकारियों ने जुलूस को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।
-
गौतमबुद्ध नगर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। जिले के तीनों पुलिस जोन (नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा) में विशेष अभियान चलाकर देर रात तक कार्रवाई की गई।
-
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून के आने के साथ ही रात भर भारी बारिश हुई। बुधवार सुबह, जब पूरे इलाके में भारी बारिश जारी थी, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और पालघर के लिए तीन घंटे का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया।
-
रांची के धुर्वा स्थित झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मंगलवार शाम झारखंड प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं।
-
हैदराबाद में एक एटीएम कैश भरने वाली वैन का चालक 17 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। यह घटना आईएस सदन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले रेन बाजार-संतोष नगर मुख्य मार्ग पर उस समय घटी जब एटीएम में कैश भरने के लिए नकदी ले जाई जा रही थी।
-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अलीगंज में बीते दिनों आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को प्रदेश के लिए एक बड़ा सबक बताते हुए कहा कि इस पीड़ादायक घटना से सीख लेते हुए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए शासन, प्रशासन और आमजन को मिलकर अग्नि सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.