शहर और राज्य - पेज 102
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित अपने आवास पर प्रदेश में जारी डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत स्वगणना (सेल्फ एनुमेरेशन) का डिजिटल/ऑनलाइन प्रपत्र भरा। इस अवसर पर उन्होंने 21 मई तक चलने वाली डिजिटल स्वगणना की प्रक्रिया में सभी नागरिकों की हिस्सेदारी की अपील की।
यूपी के बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे एक छात्रा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी।
बिहार के मोतिहारी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मधुबन सीट से भाजपा विधायक राणा रणधीर सिंह का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक कर लिया गया है।
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में कोर्ट के आदेश पर आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक दुकान में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की कई दुकानें उसकी चपेट में आ गईं।
कर्नाटक के कोप्पल में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। कोप्पल और विजयपुरा जिलों की सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग 50 पर एक ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक साल के बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
नीट परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में फैले आक्रोश और अनिश्चितता के माहौल में, राजस्थान के कोचिंग केंद्र सीकर में शुक्रवार को एक मेडिकल परीक्षा के उम्मीदवार ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।।
प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने और विकास कार्यों की वास्तविक प्रगति का आकलन करने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में शुक्रवार तड़के एक निजी बस में आग लगने से उसमें सवार 36 यात्री बाल-बाल बच गए। यह दुर्घटना उलावपाडु मंडल के भीमावरम अड्डा रोड पर हुई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


