शहर और राज्य - पेज 103
-
यूपी एसटीएफ ने रविवार देर रात मुठभेड़ में 1.25 लाख के इनामी बदमाश ललन सिंह उर्फ लल्लन को ढेर कर दिया है। सहारनपुर जिले में सरसावा-नकुर रोड पर रविवार देर रात बदमाश की पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई।
-
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छोटे भाई ने अपने बड़े भाई, भाभी और भतीजे की निर्मम हत्या कर दी।
-
पूर्वी भारत के सबसे बड़े और अहम धार्मिक आयोजनों में से एक, सालाना अंबुवाची मेला सोमवार को मशहूर कामाख्या मंदिर में शुरू होने जा रहा है। चार दिन तक चलने वाले इस मेले में देश-विदेश से आठ लाख से अधिक श्रद्धालु, तीर्थयात्री, साधु और पर्यटक शामिल होने की उम्मीद अधिकारियों ने जताई है।
-
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को लिखे अपने पत्र पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुस्लिम आबादी लगभग 22 प्रतिशत है, इसलिए मुस्लिम समुदाय मुख्यमंत्री पद पर अपना दावा मजबूत मानता है।
-
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी जनपद में विभिन्न स्थानों पर भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम के तहत आयोजित कार्यक्रमों में हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
-
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, योग प्रशिक्षकों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
-
बिहार के पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
-
तेलंगाना के करीमनगर जिले में रविवार को एक इलेक्ट्रिक बस में अचानक आग लग जाने से उसमें सवार 40 से अधिक यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।।
-
रियासी के एसएसपी मुकुंद टिबरेवाल ने श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग और भवन क्षेत्र का पैदल चलकर सुरक्षा का जायजा लिया। गर्मी की छुट्टियों के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए एसएसपी ने सभी सुरक्षाकर्मियों को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।
-
जम्मू-कश्मीर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जम्मू में युवाओं की भागीदारी के साथ एक अनोखे अंडरवॉटर योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.