शहर और राज्य - पेज 136
-
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दुल्हन को वैवाहिक रस्म के दौरान लगाई गई हल्दी से रिएक्शन हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने हल्दी के सैंपल लिए हैं और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
-
गौतमबुद्धनगर की बिसरख पुलिस और साइबर सेल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएम ईजीपी) के नाम पर लोगों को सब्सिडी लोन दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
-
अलीगढ़-हाथरस सीमा पर गंगीरी थाना क्षेत्र में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कई स्कूली बच्चे घायल हो गए। इसकी जानकारी गुरुवार को अलीगढ़ के एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्रा ने दी।
-
गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां संगानी गांव के पास एक निजी बस की टैंकर से टक्कर हो गई, जिसके बाद बस में आग लग गई। इस हादसे में चार यात्रियों की जलकर मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए।
-
बिहार के सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में एनएच-531 पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
-
चेन्नई में यात्रियों को जल्द ही मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एमटीसी) की बसों को ज्यादा सटीक और आसानी से ट्रैक करने की सुविधा मिलेगी। ट्रांसपोर्ट एजेंसी चेन्नई इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (सीआईटीएस) प्रोजेक्ट के तहत पूरे शहर में एक नया मोबाइल एप्लिकेशन और पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम (पीआईएस) डिस्प्ले बोर्ड लगाने की तैयारी कर रही है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद त्रिपुरा सरकार ने राज्य के 50 प्रतिशत ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम लागू कर दिया है। सरकार का कहना है कि इससे ईंधन की बचत होगी और सरकारी खर्च भी कम होगा।
-
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तराखंड के चर्चित एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड बताए जा रहे सुशील गोखरू समेत पांच आरोपियों को देश के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में राजेंद्र सिंह बिष्ट, तरुण कुमार मौर्य, गौरव रोहिल्ला और ममता भंडारी शामिल हैं।
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सीएम धामी ने बैठक में कहा कि कोविड महामारी के बाद रूस-यूक्रेन संघर्ष और वर्तमान में जारी पश्चिम एशिया के संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला विशेष तौर पर ईंधन, खाद्य पदार्थ और उर्वरकों पर दबाव बढ़ा है।
-
नोएडा में 13 अप्रैल को हुए हिंसक श्रमिक प्रदर्शन मामले में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों की भूमिका प्रदर्शन को हिंसक बनाने, भीड़ को भड़काने और अराजकता फैलाने में अहम रही।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.