शहर और राज्य - पेज 134
-
झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में लंबे समय से फरार अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस ने शनिवार रात बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत जिलेभर में एक साथ हुई कार्रवाई में पुलिस ने 100 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
-
गुजरात के दाहोद जिले के लिमखेड़ा इलाके में एक कार से ढाई करोड़ रुपए से अधिक की बेहिसाबी नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान यह सफलता हासिल की।
-
जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने अपना 'नशा-विरोधी अभियान' तेज कर दिया है। इसी क्रम में बारामूला में जंगली भांग को नष्ट करने का एक व्यापक अभियान चलाया।
-
हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगम समेत 51 शहरी स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह निकाय चुनाव आपके अपने शहर, नगर और वार्ड के भविष्य को संवारने का बड़ा अवसर है।
-
बिहार के गोपालगंज जिले में शराब की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने देर रात की छापेमारी के दौरान करीब 40 लाख रुपए की विदेशी शराब जब्त की है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
-
आंध्र प्रदेश में जनसंख्या वृद्धि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को तीसरे बच्चे के जन्म पर 30 हजार रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपये की नकद सहायता देने की घोषणा की।।
-
पंजाब सरकार शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य के 72 सरकारी स्कूल शिक्षकों का चौथा प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को फिनलैंड के लिए रवाना हो गया।
-
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित अपने आवास पर प्रदेश में जारी डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत स्वगणना (सेल्फ एनुमेरेशन) का डिजिटल/ऑनलाइन प्रपत्र भरा। इस अवसर पर उन्होंने 21 मई तक चलने वाली डिजिटल स्वगणना की प्रक्रिया में सभी नागरिकों की हिस्सेदारी की अपील की।
-
यूपी के बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे एक छात्रा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे।
-
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.