शहर और राज्य - पेज 137
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत अपील पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री धामी ने अपना सरकारी काफिला आधा कर दिया है।
-
झारखंड के पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत किताझोर गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपने 60 वर्षीय पिता दिवाकर सरदार की हसुआ (हंसिया) से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा रात भर पिता के शव के पास ही बैठा रहा।
-
झारखंड के गढ़वा जिले में एक अपराधी की सनक के कारण पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चालक समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना खरौंधी थाना क्षेत्र के अमरोरा गैस गोदाम के पास मंगलवार देर रात की है।
-
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार से चल रही एक महिंद्रा थार गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में वाहन धू-धू कर जलने लगा।
-
तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले के वेल्लाकोविल के पास बुधवार तड़के करूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार की लॉरी से टक्कर हो गई। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
-
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में मंगलवार रात शराब की दुकान बंद कर घर लौट रहे सेल्समैन और उसके साथी को बदमाशों ने रास्ते में घेर लिया। बदमाशों ने पहले दोनों के साथ मारपीट की और फिर तमंचे के बल पर करीब साठ हजार रुपये की नकदी लूट ली।
-
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के राजहरा कस्बे में मंगलवार को एक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। यह त्रासदी व्यस्त दास पान ठेला चौक के पास भिलाई स्टील प्लांट की सीवरेज लाइन के लिए पाइप बिछाने के चल रहे प्रोजेक्ट के दौरान हुई।
-
नक्सल प्रभावित नारायणपुर (छत्तीसगढ़) में सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान के दौरान 1 करोड़ रुपए से अधिक नकद और बड़ी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं।।
-
बॉवरिंग अस्पताल में एक चारदीवारी गिरने की घटना से जुड़ी जांच रिपोर्ट मंगलवार को कर्नाटक सरकार को सौंप दी गई। इस घटना में एक बच्चे सहित सात लोगों की जान चली गई थी।
-
कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी की उस अपील पर तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने नागरिकों से विदेश यात्रा से बचने और हो सके तो एक साल तक सोने की खरीद कम करने को कहा है।।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.