शहर और राज्य - पेज 27
झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर में शुक्रवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला-कपसा मोड़ के पास सर्विस रोड पर हुई।
झारखंड के कोडरमा जिले में शुक्रवार तड़के कांवड़ियों से भरी बस और ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा सतगावां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास हुआ।
उत्तराखंड के चमोली जिले में पीपलकोटी में निर्माणाधीन रेलवे टनल में गुरुवार शाम अचानक पानी और मलबा घुस जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब 7 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं।
दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज सुहावना बने रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 14 से 19 अगस्त तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और लगभग हर दिन हल्की बारिश के आसार हैं।
देहरादून में भारी बारिश और आकाशीय बिजली के अलर्ट के चलते 14 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में जिया उल उलूम हायर सेकेंडरी स्कूल की ओर से गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में एक हजार से अधिक छात्रों और शिक्षकों ने हिस्सा लिय।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार देर रात्रि चमोली स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल राज्य आपदा परिचालन केंद्र देहरादून पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां से पूरे राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभालते हुए अधिकारियों को युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित करने के निर्देश दिए।
झारखंड में रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि रांची में 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण था। कुछ उपद्रवी और अराजक तत्वों ने उनके बीच घुसकर विधि व्यवस्था को लेकर समस्या उत्पन्न की।
उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की कि राज्य में 235.42 किलोमीटर लंबी 9 सड़कों को चौड़ा और सुदृढ़ करने के लिए 297.37 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार ने बाढ़ की मौजूदा स्थिति की शुरुआत से ही बाढ़ प्रभावित परिवारों को जरूरी खाद्य सामग्री की लगातार सप्लाई बनाए रखी है और पूरे राज्य में 48.5 लाख किलोग्राम से ज्यादा चावल बांटा गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


