शहर और राज्य - पेज 26
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना स्थित पार्टी के बिहार प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को नमन किया।
80वें स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोक भवन में तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में मुख्य समारोह की अगुवाई की।
बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात स्वर्ण व्यवसायी को गोली लगने की घटना से हड़कंप मच गया। अपराधी दुकान के पिछले दरवाजे से घुसने का प्रयास कर रहे थे।
दिल्ली-एनसीआर में मानसून की सक्रियता के बीच स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की बारिश के दौर लोगों को गर्मी से राहत दे सकते हैं।
असम में बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 104 हो गई है। राज्य के सात जिलों में हजारों लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं।
ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को सीआईडी, क्राइम ब्रांच के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) विनयतोष मिश्रा को राज्य पुलिस का अंतरिम प्रमुख नियुक्त किया। मौजूदा डीजीपी वाईबी खुराना के रिटायरमेंट के बाद 16 अगस्त से उन्हें ओडिशा पुलिस के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में बन रही टीएचडीसी टनल में हुए हादसे में घायल मजदूरों से मिलने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को गोपेश्वर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां भर्ती घायल मजदूरों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें बेहतर इलाज के निर्देश डॉक्टरों को दिए।
मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों एवं बचाव दलों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर में शुक्रवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला-कपसा मोड़ के पास सर्विस रोड पर हुई।
झारखंड के कोडरमा जिले में शुक्रवार तड़के कांवड़ियों से भरी बस और ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा सतगावां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास हुआ।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


