शहर और राज्य - पेज 43
दक्षिण सिक्किम में समरडुंग टनल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि टनल से अब तक 22 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि मलबे में फंसे बाकी कर्मचारियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
ओडिशा के ढेंकानाल जिले में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी समारोह से लौट रहे युवकों की गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग कस्बे में बुधवार को हुए आतंकवादी हमले में एक स्थानीय पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
केदारघाटी में मंगलवार देर रात हुई भारी बारिश का असर केदारनाथ यात्रा पर देखने को मिला है। गौरीकुण्ड से करीब एक किलोमीटर आगे छौड़ी क्षेत्र में केदारनाथ पैदल मार्ग पर अचानक बोल्डर और मलबा गिरने से यात्रा मार्ग बाधित हो गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बुधवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राज्य के कई अन्य हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और भारी से बहुत भारी बारिश का भी अनुमान लगाया है।
केंद्र सरकार ने असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में कनेक्टिविटी की समस्या को दूर करने के लिए अहम कदम उठाए हैं। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने आपातकालीन उपाय के तौर पर आईसीआर (इंट्रा सर्किल रोमिंग) सुविधा शुरू की है, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता बेहतर हो सके।
जम्मू और कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में अगले 48 घंटों तक बारिश से नुकसान का खतरा बना हुआ है। वहीं, बांदीपोरा जिला प्रशासन ने मंगलवार को किशनगंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण खराब मौसम की चेतावनी जारी की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से नामची जिले में एनएचपीसी तीस्ता स्टेज 6 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में हुए हादसे के बाद बात की। उन्होंने राज्य को केंद्र की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
श्री अमरनाथ यात्रा-2026 के लिए किए गए कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच अनंतनाग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। यात्रा मार्ग पर नियमित सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस ने फेसियल रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएफ) की मदद से गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सिक्किम के नामची जिले के समरडुंग (झोलुंगे के पास) में निर्माणाधीन एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 की सुरंग में हुए भूस्खलन में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई मजदूरों के अभी भी सुरंग के भीतर फंसे होने की आशंका है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेज दिया गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


