शहर और राज्य - पेज 42
असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में शुक्रवार को भी राहत एवं बचाव अभियान जारी रहा। लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने अपने फ्लड वाटर रेस्क्यू (एफडब्ल्यूआर) अभियान को और तेज कर दिया है।
असम के कई हिस्से बाढ़ के कारण अभी भी जलमग्न हैं। अधिकारियों ने बताया कि 11 जिले बाढ़ की चपेट में आए हैं।
जमशेदपुर के डिमना लेक में महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज के तीन जूनियर डॉक्टर डूब गए। इनमें से एक तैरकर बाहर निकलने में सफल रहा।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आने वाले दिनों में मौसम सुहावना बना रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पूरे सप्ताह आसमान पर बादलों का डेरा रहेगा।
उत्तर प्रदेश के बांदा में बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गयी और मां घायल हो गई है। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल मां को अस्पताल में भर्ती कराया है।
उत्तराखंड में भर्ती एवं शैक्षणिक परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए चल रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने नकल माफिया के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा के सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है।।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया है कि विपक्ष को छात्रों के हित से कोई मतलब नहीं है बल्कि उन्हें तो बस छात्रों को आगे करके राजनीति करना है।।
हाल ही में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में प्रशासन ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी अभिषेक शर्मा ने बेला मार्केट और बेला कॉलोनी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 60 दिनों के लिए वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
भारी बारिश की वजह से गुजरात के कई जिलों में नदियां उफान पर है। कई जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है।
सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन टनल में हुए भीषण हादसे ने झारखंड के चार परिवारों की दुनिया उजाड़ दी है। रोजी-रोटी की तलाश में सैकड़ों किलोमीटर दूर काम करने गए झारखंड के चार मजदूरों की मौत की खबर बुधवार को जब उनके गांव पहुंची, परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


