शहर और राज्य - पेज 41
भारी बारिश की वजह से गुजरात के कई जिलों में स्थिति काफी गंभीर हो गई है। मुख्य हाईवे को बंद कर दिया गया है।
यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में पिछले महीने भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत का कारण बनी चार मंजिला इमारत का शनिवार को ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया गया। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने भारी पुलिस बल और मशीनरी की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की।
पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। शनिवार से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू किए जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस तबादले में सचिव से लेकर कलेक्टर तक नाम शामिल है।
वामपंथी दलों की छात्र इकाइयों की ओर से बुलाए गए 'बिहार बंद' का शनिवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में असर दिखाई दिया। समस्तीपुर और सीवान में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कारगिल विजय दिवस से पहले देहरादून स्थित गढ़ी कैंट के चिड़बाग में शौर्य स्थल पर 'रन फॉर कारगिल हीरोज' मैराथन को झंडी दिखाई।।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के मौसम को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार 28 और 29 जुलाई को पूरे एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
शुक्रवार को बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज ब्लॉक के संगोवर गांव में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने नवगठित पंचायत क्षेत्रों और शहर के पश्चिमी उपनगरों में जल निकासी कार्यों के लिए लगभग 900 करोड़ रुपए के निविदाएं आमंत्रित करने की योजना बनाई है। रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद बेहतर जल निकासी व्यवस्था की आवश्यकता स्पष्ट हो गई है।
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता की जांच कर रही सीआईडी ने शुक्रवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


