शहर और राज्य
वियतनाम में हुई नाव दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले तमिलनाडु के छह नागरिकों में से तीन लोगों के पार्थिव शरीर कोयंबटूर हवाई अड्डे पर पहुंचाए गए। इसके बाद, जिला प्रशासन की देखरेख में इन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से उनके गृह जिलों के लिए रवाना किया गया।
जम्मू की एक अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की याचिका पर पहलगाम हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। इस दौरान अदालत ने स्पष्ट किया कि आरोपी की गिरफ्तारी और हिरासत में लेकर पूछताछ किया जाना अनिवार्य है।
मुंबई में 14 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच समुद्र में ऊंची ज्वार (हाई टाइड) आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान समुद्र में ऊंची और तेज लहरें उठ सकती हैं, जिससे तटीय इलाकों में पानी का स्तर बढ़ने की आशंका है।
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग द्वारा 'वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य को 451.63 करोड़ (45,163 लाख रुपए) की प्रथम किस्त विशेष सहायता (ऋण) के रूप में स्वीकृत की गई है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को एलुरु जिले में स्थित महत्वाकांक्षी पोलावरम सिंचाई परियोजना का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से परियोजना क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया और विभिन्न महत्वपूर्ण हिस्सों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की।
झारखंड के गिरिडीह जिले में सोमवार को सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक (डीएस) डॉ बीएन झा का शव पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी स्थित एक सार्वजनिक कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रतिराम कॉलोनी में बाइक को रास्ता देने और हॉर्न बजाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में गोलियों की आवाज में बदल गई।
महाराष्ट्र के पुणे जिले में सासवड-जेजुरी मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गईं। हादसा बेलसर टोल नाका से जेजुरी की ओर लगभग 500 मीटर दूर होटल शिपदीप लॉजिंग के सामने हुआ।
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक दुर्घटना में स्कॉर्पियो कार सवार दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
राजस्थान के बालोतरा जिले में जोधपुर नेशनल हाईवे पर कुड़ी के समीप रविवार देर रात सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


