शहर और राज्य - पेज 8
दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह से ही बारिश हो रही है। नोएडा समेत कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो रही है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण, आवास, सिंचाई, परिवहन ढांचे, अक्षय ऊर्जा से जुड़े भवन और चारधाम यात्रा के दौरान हवाई सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत और अवमुक्त करने के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की है।।
बिहार में गंगा समेत कई प्रमुख नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जल संसाधन विभाग के शनिवार सुबह के आंकड़ों के अनुसार गंगा, कोसी, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और घाघरा समेत कई नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
सहारनपुर कलेक्ट्रेट के अंदर बनी एक मस्जिद पर शनिवार को प्रशासन की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में छह बुलडोजर लगाकर मस्जिद गिराई गई है।
मुंबई के श्री साई दत्ता मित्र मंडल की ओर से में दही-हांडी उत्सव की तैयारियां चल रही हैं। इस उत्सव में महिला श्रद्धालु शामिल होती हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी के दौरे पर है, जहां वह बाढ़ की स्थिति का जायजा ले सकते है और शहर में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को दी जा रही राहत और सहायता की समीक्षा भी करेंगे।
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने छह बुलडोजर का इस्तेमाल करके सहारनपुर कलेक्ट्रेट के अंदर बनी एक मस्जिद को गिरा दिया है। यह ध्वस्तीकरण कार्रवाई जिला अदालत के उस फैसले के बाद की गई, जिसमें सरकारी जमीन पर बनी इस इमारत को अवैध घोषित करने वाले बेदखली के आदेश को सही ठहराया गया था।
मानसून की सक्रियता के बीच हुई बारिश से दिल्ली-एनसीआर की हवा में कुछ हद तक सुधार देखने को मिला है, जिसके चलते राजधानी दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गाजियाबाद के अधिकांश इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) फिलहाल ग्रीन जोन में बना हुआ है।।
पंजाब सरकार ने अपनी फ्लैगशिप स्वास्थ्य योजना को और आसान बना दिया है। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री सेहत योजना (एमएमएसवाई) के तहत अब लाभार्थी अपना हेल्थ कार्ड घर बैठे डिजिटल तरीके से डाउनलोड कर सकेंगे।
मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। इस दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त रहे और आम लोगों को परेशानी न हो इसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने की निर्देश जारी किए हैं ।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


