शहर और राज्य - पेज 73
-
देहरादून के प्रेमनगर स्थित टोंस नदी पर नंदा की चौकी के पास हाल ही में 16 करोड़ रुपये की लागत से बना पुल रातभर हुई भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कांग्रेस ने संग्राम सिंह पुंडीर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
-
उत्तराखंड के चमोली जिले में 'मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना' के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के चयन हेतु जिलास्तरीय शारीरिक दक्षता परीक्षा स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में शुरू हुई। चयन प्रक्रिया का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर किया।
-
उत्तराखंड में लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
-
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाहाड़ गांव के पास एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
-
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तमिलनाडु के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताह के अंत तक नीलगिरि, कोयंबटूर और थेनी जिलों में तेज बारिश होने की आशंका है।
-
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच रातभर बारिश होती रही। फिलहाल सुबह के समय बारिश थम गई है।
-
उधमपुर जिले में भूस्खलन की वजह से सोमवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई है कि बिना जानकारी के राजमार्ग पर न करें।
-
गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अहमदाबाद जिले के धोलेरा तालुका का वनितलाव गांव चारों ओर से पानी से घिर गया है।।
-
नॉलेज पार्क-2 स्थित कलाधाम सोसायटी में छह वर्षीय मासूम की पानी से भरे नलकूप के गड्ढे में डूबने से हुई दर्दनाक मौत के मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। घटना को गंभीरता से लेते हुए प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एन.जी. रवि कुमार ने लापरवाही के दोषी पाए गए अधिकारियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं।
-
गैर-कानूनी तरीके से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी कार्रवाई में फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) और फॉरेनर्स रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरओ) ने नौ विदेशी महिलाओं को डिपोर्ट कर दिया है। ये महिलाएं वीजा खत्म होने के बाद भी जयपुर में रह रही थीं।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.