शहर और राज्य - पेज 71
-
हरिद्वार के ज्वालापुर में जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में स्नान के दौरान एक साथी को बचाने के प्रयास में चार कांवड़ियों की डूबने से मौत हो गई। सभी मृतक चंडीगढ़ के निवासी थे। पुलिस ने सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करने की अपील की।
-
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब की यात्रा सुचारू रूप से जारी है। विपरीत मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है।
-
एनडीआरएफ के अनुसार, महाराष्ट्र भिवंडी में एक चार मंजिला इमारत गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों को आशंका है कि मलबे के नीचे अभी भी दो से तीन लोग फंसे हो सकते हैं और घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है।
-
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अब तक आठ जिलों में 2.12 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
-
लगातार हो रही बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर बंद हो गया है। चमोली जिले में पागल नाला के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से सड़क पूरी तरह बाधित है।
-
महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार देर रात चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा अचानक से ढह गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।
-
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सैकड़ों छात्र गुरुवार को लोक भवन के बाहर एकत्र होकर झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और जेएसएससी से जुड़ी परीक्षाओं को रद्द करने, सीबीआई जांच और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
-
उत्तराखंड सरकार ने अगले 6 माह के लिए एस्मा (ESMA) लागू कर दिया है। इस अवधि में सरकारी कर्मचारी हड़ताल नहीं कर सकेंगे। सरकार ने आवश्यक सेवाओं को सुचारु बनाए रखने और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
-
देवराजीवनहल्ली पुलिस ने 29 जुलाई को तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन पर आरोप है कि इन्होंने डीजे हल्ली में वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (एसआईआर) के दौरान एक सरकारी अधिकारी पर हमला किया और उन्हें चुनाव से जुड़े काम करने से रोका।
-
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में हुए एक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। वे अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.