शहर और राज्य
झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ जारी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इंटेलिजेंस ब्यूरो के सटीक इनपुट पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने शुक्रवार को चतरा और हजारीबाग जिले की सीमा पर चार कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया है।
कर्नाटक के यादगीर जिले में शुक्रवार को एक कार और एक निजी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने दो अन्य लोगों को कार से निकालकर बचा लिया। ये दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से एक की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन, शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
मध्य प्रदेश के श्योपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ। विजयपुर क्षेत्र में हुए इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई और 22 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित कनवानी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिसने देखते ही देखते सैकड़ों झुग्गी-झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।
लखनऊ के विकासनगर इलाके में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला अग्निकांड हुआ, जिसने देखते ही देखते सैकड़ों झोपड़ियां आग की चपेट में ले लिया।
आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
पर्वतीय सीमांत जनपद उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा की तैयारियों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को मुख्यालय से गंगोत्री धाम तक विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर में बुधवार को भीषण आग लगने से कई झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। आग इतनी भयावह थी उसकी लपटों से पूरा इलाका दहल उठा और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक देखा गया।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बुधवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई। कालका मेल से उतरकर पटरी पर खड़े यात्री तेज रफ्तार से गुजर रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


