शहर और राज्य - पेज 86
देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ सैनिक अधिकारी और जननेता भुवन चंद्र खंडूरी की तेरहवीं के अवसर पर बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोग एकत्र हुए। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी, रीता बहुगुणा जोशी, कैलाशानंद गिरी और बाबा रामदेव सहित कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व तथा योगदान को याद किया।
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में बढ़ते पलायन और प्रशासनिक उपेक्षा को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पौड़ी उत्तराखंड आंदोलन का केंद्र रहा है और राज्य गठन में इस क्षेत्र की भूमिका को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि राज्य बनने के बाद सबसे ज्यादा उपेक्षा इसी जिले की हुई है।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (पीएम स्वनिधि) के छह वर्ष पूरे होने के अवसर पर इसके लाभार्थियों की सफलता की कहानियां सामने आ रही हैं। गांधीनगर के युवा कारोबारी योगराज माली की कहानी इस योजना के सकारात्मक प्रभाव और छोटे व्यापारियों के जीवन में आए बदलाव को दर्शाती है।
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) छह साल पहले 1 जून, 2020 को एक अहम केंद्र सरकार की योजना के तौर पर शुरू हुई थी।
कर्नाटक की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नेतृत्व से जुड़ा कोई भी निर्णय हमारी पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ही विचार-विमर्श के बाद लेता है।।
हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में भाजपा को बढ़त मिली है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनावी नतीजों को कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनादेश बताते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा।
उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हो गए। हादसा कोतवाली नगर क्षेत्र में सप्तऋषि चौकी के सामने स्थित श्रीराम पंजाबी ढाबे के पास हाईवे कट पर हुआ।
उत्तराखंड के तपोवन में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सोमवार को मॉक ड्रिल किया। इसमें आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्टेट फायर सर्विसेज़, लोकल पुलिस, बीआरओ, एनटीपीसी, आईबी, एलआईए, एसडीएम ऑफिस, एचसीसी और मेडिकल टीमों ने भी हिस्सा लिया।
उत्तराखंड में सोमवार सुबह दो अलग-अलग जगहों पर हुई बस दुर्घटनाओं में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। फिलहाल, पुलिस की टीम घटनास्थलों पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई जारी है।
विश्व पर्यावरण दिवस से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता के नाम संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में वृक्ष केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि देवत्व, जीवन, ज्ञान, स्वास्थ्य और लोककल्याण के जीवंत प्रतीक हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


