शहर और राज्य - पेज 84
बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग से हड़कंप मच गया। इस दाहसे में 4 लोगों की जान चली गई।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने गुरुवार को शौकत के आवास पर छापा मारा और बेटे इमरान मोल्ला से पूछताछ की।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गुरुवार तड़के पुलिस और राजस्थान के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग करने के बाद बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।
उत्तर बिहार के प्रमुख निजी अस्पतालों में शुमार प्रसाद हॉस्पिटल में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित इस अस्पताल में आग लगने के बाद मरीजों और उनके परिजनों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
ऋषिकेश में चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
बिहार के मधुबनी जिले के पतोना थाना क्षेत्र में बुधवार को एक तालाबनुमा बड़े गड्ढे में स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब जाने से पांच बच्चों की मौत हो गई। सभी बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण पर निर्णायक प्रहार की तैयारी करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 के दौरान प्रदूषण स्तर में 30 से 35 प्रतिशत तक कमी लाने का लक्ष्य तय किया है। इस दिशा में पुराने और प्रदूषणकारी वाहनों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा, जबकि 1 अक्टूबर से एनसीआर के सभी पेट्रोल पंपों पर 'नो पीयूसीसी, नो फ्यूल' व्यवस्था लागू की जाएगी।
जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बुधवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के मंत्रियों और विधायकों के साथ बस से दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश सरकार के लगभग 19 महीने के कार्यकाल की समीक्षा के लिए बैठक की।
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित तुगलपुर हल्द्वाना गांव में बुधवार तड़के एक केले के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने एक फर्जी साधु को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह ऑनलाइन प्रवचन और भजन-कीर्तन के माध्यम से युवतियों को अपने जाल में फंसाता था और बाद में उनका शोषण करता था।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


