शहर और राज्य - पेज 83
उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और ऊधम सिंह नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
उत्तराखंड को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश में राहुल गांधी की बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता और शायद उन्हें खुद भी नहीं पता होता कि वे क्या बोलते हैं?।
ग्रेटर नोएडा के चाई-5 क्षेत्र स्थित पूर्वांचल रॉयल सिटी सोसायटी में एक घरेलू सहायिका (मेड) के साथ कथित मारपीट की घटना के बाद शुक्रवार को भारी हंगामा देखने को मिला। इतना ही नहीं घटना से नाराज महिलाओं ने सोसायटी के बाहर प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया।
पंजाब के मोहाली जिले के फेज-11 स्थित एक निजी कार्यालय में एक महिला कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी महिला सहकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन प्रयागराज के दारागंज स्थित दशाश्वमेध घाट पर बेहद खास तरीके से मनाया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला में एंटी-चिट्टा एवं स्वच्छ पर्यावरण जागरूकता मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने रिज मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यमुना एक्सप्रेस-वे पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारू और बाधा रहित बनाए रखने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के 22 मई के निर्देशों के अनुपालन में यमुना एक्सप्रेस-वे के गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 0 किलोमीटर से 41 किलोमीटर तक के पूरे हिस्से को 'नो प्रोटेस्ट जोन' घोषित कर दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर में चलाए जा रहे 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत श्रीनगर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राजस्व विभाग के सहयोग से ड्रग तस्करी के आरोपी की करीब 2 करोड़ रुपए की अवैध तीन मंजिला इमारत को ढहा दिया।
केरल के पलक्कड़ जिले के पुथुनगरम इलाके में एक फिटनेस सेंटर ने खुद को 'इस्लाम-अनुकूल जिम' में बदलने की घोषणा की है। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया और आम लोगों के बीच नई बहस शुरू हो गई है।
उत्तराखंड पुलिस-प्रशासन बद्रीनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों की सेवा पूरी लगन, समर्पण और जनसेवा की प्रबल भावना के साथ लगातार कर रहा है। इस पवित्र तीर्थस्थल पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने पुलिसकर्मियों की कुशल व्यवस्थाओं, सुरक्षा उपायों और सहायता की सराहना की है, जिससे उनकी तीर्थयात्रा का अनुभव सुगम और आरामदायक बन सका है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


