शहर और राज्य - पेज 81
पश्चिम बंगाल सोमवार से केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के बीच एक समझौता ज्ञापन पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हस्ताक्षर किए जाएंगे।
सोमवार को होने वाले बड़े अतिक्रमण-हटाओ अभियान से पहले, जिला प्रशासन ने राजस्थान के जयपुर के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं कुछ समय के लिए बंद कर दी हैं।।
बिहार के अरवल में देर रात एक अनियंत्रित कार नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अयोध्या में एक कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर किया है। अधिकारियों ने बताया कि कुख्यात अपराधी पर 1.90 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
सूरत में ज्वेलरी साफ करने वाली एक फैक्ट्री में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन वर्कर और एक सुपरवाइजर शामिल थे।
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं को पुलिस ने अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। इनमें कोलकाता नगर निगम के एक मौजूदा पार्षद और पार्टी के एक पूर्व विधायक शामिल हैं।
प्रयागराज के खुसरो बाग में 'प्रयागराज की पहली आजादी महोत्सव' मनाया गया। यह आयोजन 1857 की क्रांति के दौरान शहर को मिली 10 दिनों की आजादी की याद में मनाया गया।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में रविवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के समीप केदारनाथ धाम की ओर जा रही एक महिंद्रा एक्सयूवी 700 अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे नदी किनारे पानी में जा गिरी।
गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने सार्वजनिक जगहों पर शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है, जिसके तहत 366 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।।
उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। विशेष रूप से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए पहुंचने वाले भक्तों की संख्या नए रिकॉर्ड बना रही है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


