शहर और राज्य - पेज 79
जनपद की बलदेव थाना पुलिस और रिवार्डिड टीम को मंगलवार रात एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दौलतपुर अंडरपास सर्विस रोड पर हुई मुठभेड़ में 20 हजार रुपए के इनामी शातिर अपराधी हम्बीर को गिरफ्तार कर लिया।
बहराइच जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दस अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रक और यात्री बस की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित राज्य एकल खिड़की की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 32वीं बैठक में 5877.0 करोड़ रुपए के प्रस्तावित निवेश वाले 42 औद्योगिक निवेश प्रस्तावों मंजूरी प्रदान की गई। इससे राज्य में 13,355 रोगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत बीएलओ आगामी 7 जुलाई तक क्षेत्र के प्रत्येक परिवार से संपर्क कर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें भरवाकर वापस भी प्राप्त करेंगे।
एक चौंकाने वाली घटना में घरेलू विवाद के बाद अपने मायके लौट रही 41 वर्षीय महिला से लिफ्ट का लालच देकर 10 युवकों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। यह घटना दावणगेरे जिले के चन्नागिरी तालुक के बसवपटना पुलिस स्टेशन क्षेत्र में दर्ज की गई।
जयपुर के खो नागोरियान इलाके में एक पटाखा कारखाने में आग लगने से एक बच्चे समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ स्थित आदि कैलाश एवं ओम पर्वत यात्रा इस वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। यात्रा शुरू होने के मात्र 39 दिनों के भीतर ही इनर लाइन परमिट (आईएलपी) जारी होने का आंकड़ा पिछले वर्ष के पूरे यात्रा सत्र के रिकॉर्ड को पार कर गया है।
देहरादून प्रशासन ने बिना लाइसेंस वाली फार्मेसी और अवैध दवा कारोबार पर शिकंजा कस दिया है। एडिशनल कमिश्नर एवं ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने स्पष्ट कहा कि बिना लाइसेंस कोई भी व्यक्ति दवा का कारोबार नहीं कर सकता।
तमिलनाडु के करूर जिले में अरावकुरिची के पास मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दंपति की दो साल की बेटी भी शामिल है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, पशुपालन विभाग एवं शहरी विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


