शहर और राज्य - पेज 78
-
सोमवार को दक्षिण सिक्किम के मामरिंग स्थित निर्माणाधीन समरदुंग सुरंग में भूस्खलन के कारण गैस रिसाव होने की आशंका है। राहत व बचाव दल को सुरंग में 12 से 20 श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है।
-
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से जनजीवन प्रभावित बना हुआ है। राज्य आपदा प्रबंधन की ओर से जारी सोमवार शाम की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में 36 सड़कें बंद हैं, जबकि 43 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।
-
झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा में सोमवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बिजली हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से रथ में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आकर दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य छात्र झुलस गए।
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार को पहाड़ से पत्थर गिरने से हादसा हो गया। इन पत्थरों की चपेट में एक यात्री बस आ गई।
-
अहमदाबाद के रामोल इलाके में कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखे बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। सोमवार तड़के सिविल अस्पताल में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की बुरी तरह जलने के कारण मौत हो गई।
-
महाराष्ट्र के वर्धा जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सड़क हादसे पर संवेदना व्यक्त की है।
-
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के घुट्टू गांव के ग्रामीणों ने मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी की मांग को लेकर सरकार और टेलीकॉम अधिकारियों से हस्तक्षेप की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि आज के डिजिटल दौर में भी उनका गांव मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है, जिसका सीधा असर शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं पर पड़ रहा है।
-
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार रात हुई भारी बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर सीकरी गांव में तेज बारिश के दौरान एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया।
-
विश्व युवा कौशल दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के नाम लिखी 'योगी की पाती' में कौशल विकास को विकसित उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि हर युवा कम से कम एक कौशल जरूर सीखे, क्योंकि यही उसे नौकरी पाने के साथ रोजगार देने वाला भी बनाएगा।
-
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक बस और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए ।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.