शहर और राज्य - पेज 76
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती।
शुक्रवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक के कालगाव गांव में अचानक हुई भारी बारिश के दौरान एक पेड़ के नीचे शरण लिए हुए लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में एक उप सरपंच और दो अन्य ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित हुए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कालखंड जनकल्याण, सुशासन, सेवा, गरीब कल्याण और जन-जन के उत्थान को समर्पित रहा है।
उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कैंची धाम में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस समारोह की तैयारी चल रही है।
नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के ओवरसीज अपार्टमेंट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपार्टमेंट की चौथी मंजिल स्थित एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और साहसिक अभियान चलाकर फ्लैट में फंसे बुजुर्ग दंपति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
महाराष्ट्र के नासिक जिले में गंगापुर बांध इलाके में डूबने की एक दुखद घटना में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन नाबालिग चचेरे भाई-बहन और एक युवती शामिल हैं।
केदारनाथ यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है, लेकिन मानसून की दस्तक और लगातार जारी मौसम संबंधी अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यात्रा मार्ग से लेकर हेली सेवाओं तक हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मधेपुरा जिले के तीन थाना प्रभारी भी शामिल थे।
हरियाणा के हांसी शहर में फायरिंग की एक बड़ी घटना हुई है, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने 26 वर्ष के एक जिम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


