शहर और राज्य - पेज 85
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने एक पहले से दर्ज एफआईआर के सिलसिले में बुधवार को घाटी के विभिन्न इलाकों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई सीआईके पुलिस स्टेशन कश्मीर में दर्ज एक मामले की जांच के तहत की गई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखपुर में 208 करोड़ रुपए की लागत से विकसित 71 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने की दो घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला प्रशासन ने 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' के तहत खोड़ा क्षेत्र में अवैध मदरसों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई शुरू की है। खोड़ा के नवनीत विहार कॉलोनी निवासी छात्र सूर्य प्रताप चौहान की हत्या के बाद पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून प्रवर्तन को मजबूत करने के प्रयासों को तेज कर दिया है।
पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता में भाजपा कार्यालय में जनता दरबार लगाया। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
उत्तराखंड में दयारा बुग्याल ट्रैकिंग के दौरान लापता हुई 24 वर्षीय बबीता पांडे की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। परिवार ने उसकी सुरक्षित वापसी की प्रशासन से गुहार लगाई है।
दक्षिण कोलकाता के गोल्फ ग्रीन इलाके में स्थित एक बिल्डिंग के फ्लैट में युवक और युवती की मौत का खुलासा हो गया है। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि मौत ड्रग्स के ओवरडोज के कारण हुई थी।
जोगिंदर नगर-पठानकोट रेल सेवा की शुरुआत 2 जून से फिर से हो गई है। साल 2022 में आई बाढ़ के बाद से ही यह ट्रेन रूट बंद था।
उत्तराखंड के देवप्रयाग में एक दर्दनाक हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल, पुलिस टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अवंतिका-2 अपार्टमेंट में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह आग तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 202 में सुबह करीब 3:09 बजे लगी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


