शहर और राज्य - पेज 95
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में शुक्रवार को शादी समारोह में जमकर हंगामा और बवाल हुआ। जयमाला के दौरान एक युवती पुलिस के साथ पहुंचकर दूल्हे को अपना मंगेतर बताने का दावा करने लगी।
गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा और आगजनी की घटना में शामिल एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेश कुमार पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है, जो जैतीखेड़ा, थाना कल्याणपुर, जनपद फतेहपुर तथा वर्तमान निवासी चोटपुर, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है।
छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा के अनुरूप खनिज साधन विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। विभाग की मैदानी टीम पूरी सक्रियता के साथ निगरानी एवं जांच अभियान संचालित कर रही है।
कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में भीषण हादसा हो गया। एक क्रूजर वाहन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। फतेहपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग स्थित झांसा गांव में तेज रफ्तार डंफर ने सड़क किनारे सो रहे एक परिवार को रौंद दिया।
झारखंड की राजधानी रांची में एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा-2026 में ऑनलाइन हैकिंग और कदाचार कराने वाले संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक परीक्षार्थी, ऑनलाइन परीक्षा केंद्र के इनविजलेटर, सेंटर अधीक्षक और आईटी कर्मी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
गौतमबुद्धनगर की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी कंपनियां बनाकर उनके नाम से विभिन्न बैंकों में करंट खाते खुलवाता था और उन्हीं खातों के जरिए साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि को ट्रांसफर कर उसे वैध दिखाने का काम करता था।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जंगल में लगने वाली आग के नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और मानसून की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सार्वजनिक सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने अपनी ताज़ा स्थिति रिपोर्ट में बताया है कि राज्य के तीन जिलों में लू (हीट स्ट्रोक) के कारण तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


