शहर और राज्य - पेज 97
-
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सतपुली के पास सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान पहाड़ से एक बोल्डर बोलेरो वाहन पर गिर गया।
-
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सीआईएसएफ के आठ जवानों और बस चालक समेत कुल नौ लोग घायल हो गए।
-
गुजरात के अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आए एक यात्री के पास से 10.91 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया।।
-
महाराष्ट्र के अमरावती में रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमरावती के धामणगांव रेलवे तहसील से गुजरने वाले समृद्धि महामार्ग पर यह भीषण हादसा हुआ।
-
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि अनेक लोग योग साधना और श्रम साधना में लगे हैं।
-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में 548 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाने संबंधी अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिनकी सरकार में रामभक्तों पर गोलियां चलीं, उन्हें अयोध्या के विकास की चिंता करने का नैतिक अधिकार नहीं है।
-
उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए गए चार निहंग सिख रिहा होने के बाद पांवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) पहुंचे। निहंग सिख समूहों ने उनका स्वागत किया।
-
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में ब्रेन (सेरेब्रल) मलेरिया ने कहर बरपा दिया है। इलाके में पिछले 48 घंटे के भीतर तीन मासूम बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
-
महाराष्ट्र के भिवंडी जिले में भीषण आग की घटना सामने आई है। जिले के निंबावली गांव में रविवार तड़के लकड़ी के पैलेट रखने वाले एक गोदाम में आग लगी और पूरी इमारत ही आग की चपेट में आ गई।
-
उत्तराखंड की चमोली पुलिस ने 1.115 किलोग्राम चरस की तस्करी के मामले में शामिल पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया है और इस नेटवर्क के आखिरी फरार आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया है।।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.