अपराध - पेज 107
-
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह मामला दिल्ली के द्वारका स्थित एंटी नारकोटिक्स सेल से जुड़ा हुआ है।
-
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो आम भारतीय नागरिकों की निजी जानकारियां विदेशी अपराधियों को बेच रहा था। इस मामले में पुलिस ने यूपी और बिहार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
-
टीवी अभिनेता विपुल रॉय के घर में लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। अभिनेता ने आरोप लगाया है कि ऑनलाइन सर्विस एक कंपनी के जरिए घर में काम करने के लिए बुलाई गई नौकरानी ने उनके फ्लैट से 7.10 लाख रुपये की नकदी और ज्वेलरी चोरी कर ली।
-
सुप्रीम कोर्ट बुधवार को आईपैक पर छापेमारी से जुड़े मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर सुनवाई करेगा। आरोप है कि आईपैक के दफ्तर और को-फाउंडर प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईडी की कार्रवाई में हस्तक्षेप किया था।
-
दिल्ली सरकार के ड्रग कंट्रोल विभाग ने शाहदरा, दिल्ली में दवाओं की अवैध बिक्री के विरुद्ध सफल प्रवर्तन कार्रवाई की। बिना वैध लाइसेंस दवाओं की अवैध बिक्री किए जाने संबंधी गुप्त सूचना के आधार पर ड्रग निरीक्षकों की एक टीम ने राशिद मार्केट, गांव खुरेजी, शाहदरा स्थित एक परिसर पर छापेमारी की।
-
पंजाब में नशे के खिलाफ लगातार चल रही कार्रवाई के बीच अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीमा पार से जुड़े एक ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
-
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बिटकॉइन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 घंटे तक तलाशी और जब्ती अभियान चलाने के बाद मंगलवार को अपनी छापेमारी पूरी कर ली। ये छापेमारी पूरे कर्नाटक में कांग्रेस नेताओं से जुड़े कई ठिकानों पर की गई, जिसमें बेंगलुरु के भी कई स्थान शामिल थे।
-
झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र के ओटीसी मैदान के समीप अपराधियों ने जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को सरेराह गोली मार दी।
-
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए 23 अप्रैल को होने वाली वोटिंग में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में चुनाव अधिकारियों ने अपनी सख्ती काफी बढ़ा दी है।
-
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोमाखान थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.