टीवी अभिनेता विपुल रॉय के घर में 7.10 लाख की चोरी, नौकरानी पर शक

मुंबई, 22 अप्रैल । टीवी अभिनेता विपुल रॉय के घर में लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। अभिनेता ने आरोप लगाया है कि ऑनलाइन सर्विस एक कंपनी के जरिए घर में काम करने के लिए बुलाई गई नौकरानी ने उनके फ्लैट से 7.10 लाख रुपये की नकदी और ज्वेलरी चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर खार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, विपुल रॉय अपने परिवार के साथ खार पश्चिम स्थित एसवी रोड पर कलानिकेतन बिल्डिंग के 10वें मंजिल पर रहते हैं। घरेलू कामकाज के लिए वह समय-समय पर एक कंपनी ऐप के जरिए हेल्पर बुलाते थे। अभिनेता ने पुलिस को बताया कि 6 अप्रैल 2026 को उन्होंने दीपाली संजय खारवा नाम की महिला को घर की सफाई और अन्य काम के लिए बुलाया था। यह महिला इससे पहले भी चार बार उनके घर काम करने आ चुकी थी, इसलिए उसे घर के कमरों, अलमारी और परिवार की दिनचर्या की जानकारी थी।

6 अप्रैल की सुबह करीब 9:45 बजे महिला काम करने पहुंची। सफाई के दौरान उसने से कहा कि गीले पैरों के साथ कमरे में न आएं, क्योंकि वह अंदर सफाई कर रही है। इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। करीब 15 मिनट बाद वह बाहर आई और काम खत्म होने की बात कहकर चली गई। अगले दिन जब किसी काम से बाहर जाने के लिए अलमारी खोला तो नकदी और ज्वेलरी गायब मिली। इसके बाद उन्हें शक हुआ कि चोरी घर में काम करने आई महिला ने की है। चोरी गए सामान में 30 नोट 100 अमेरिकी डॉलर की, 7000 यूएई दिरहम, 14,500 थाई बाट, एक सिल्वर ब्रेसलेट और गोल्ड-डायमंड की दो अंगूठियां शामिल हैं। कुल कीमत करीब 7.10 लाख रुपये बताई गई है।

खार पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ 21 अप्रैल 2026 को चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, ऑनलाइन बुकिंग डिटेल्स और आरोपी की लोकेशन के आधार पर जांच कर रही है।बता दें कि अभिनेता रॉय ने सबसे पहले रियलिटी शो 'इंडियाज़ बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' के पहले सीजन में एक कंटेस्टेंट के तौर पर देखा गया था। बाद में उन्हें सिंगिंग रियलिटी शो 'सारेगामापा मेगा चैलेंज' को होस्ट करते हुए देखा गया। इसके बाद उन्होंने मनीष पॉल के साथ मिलकर 'व्हील घर घर में' शो को होस्ट किया। 'तुझको है सलाम ज़िंदगी', 'चेहरा', एफआईआर', 'जीनी और जूजू', 'साहिब बीवी और बॉस', 'डॉ. मधुमती ऑन ड्यूटी', 'पार्टनर्स ट्रबल हो गई डबल', और 'नए शादी के सियापे' जैसे शोज़ में नज़र आए।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement