अपराध - पेज 38
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 5 जुलाई को 12 वर्षीय बच्ची के कथित दुष्कर्म और हत्या के बाद हुई मॉब लिंचिंग के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से संचालित की जा रही कथित आतंकी साजिश का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड, चार कारतूस और 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल बरामद की है।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित ओशिवारा इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ओशिवारा पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर ट्रैफिक सिग्नल के पास एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल मनीष भाटी ने मंगलवार शाम कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसका शव मयूर विहार इलाके में एक पार्क से बरामद हुआ।
महादेव ऑनलाइन बेटिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ईबीक्स के चेयरमैन विकास गर्ग को गिरफ्तार किया है। ईडी ने उन्हें दिल्ली स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया।
झारखंड के पलामू जिले के अंतर्गत सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह गांव से एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटकाने का आरोप मढ़ा है।
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने एक बार फिर बड़ा अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई के तहत पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ समेत राज्य के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी की जा रही है।
वर्ष 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस मामले में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है।
नई दिल्ली स्थित कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने लगातार निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और व्यापक तलाशी अभियान के बाद लंबे समय से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी, डकैती और अन्य आपराधिक मामलों में वांछित था और लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था।
उत्तर 24 परगना जिले की पानीहाटी विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार रहे तीर्थंकर घोष को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर लॉटरी घोटाले, जबरन वसूली और हथियारों के दम पर लोगों को धमकाने जैसी कई असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


