अपराध - पेज 67
हरियाणा के सोनीपत में मंगलवार देर रात क्राइम यूनिट-1 और कुख्यात बदमाशों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। गांव गौरड़ के खेतों में हुई इस मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं।
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए तीन दिनों में 22 हजार से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की है।।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक हेड कांस्टेबल के बेटे ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगा साजिश मामले में न्यायिक हिरासत में बंद आरोपी उमर खालिद को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। उमर खालिद ने अपने दिवंगत मामा के चेहलुम में शामिल होने और बीमार मां की देखभाल के लिए 15 दिनों की अंतरिम जमानत मांगी थी।
गुजरात के एक व्यापारी के दो कर्मचारियों को कथित तौर पर एक गिरोह ने व्यापारिक लेन-देन के बहाने लूट लिया। उनसे 42 लाख रुपए लूटने के बाद, आरोपियों ने कथित तौर पर दोनों कर्मचारियों का अपहरण कर लिया और उन्हें जबरन एक कार में डाल दिया।
एजेंसियों की जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की आईएसआई और उसके मददगार भारत में बड़े पैमाने पर नकली नोट फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंता के इलाके त्रिपुरा-बांग्लादेश बॉर्डर और पंजाब हैं।
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि गुजरात में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने निकोल इलाके में एक ज्वेलरी की दुकान से 1.66 करोड़ रुपए से ज्यादा के सोने के गहने कथित तौर पर चुराने के मामले में एक महिला कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।।
आबकारी नीति मामले में मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज, विनय मिश्रा और दुर्गेश पाठक के खिलाफ अवमानना मामले में नोटिस जारी किया।
महाराष्ट्र के वाशिम जिले के कारंजा शहर में दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर 20 लाख रुपए की नकदी चोरी होने की एक सनसनीखेज घटना सोमवार को सामने आई। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
योगी सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश में पिछले नौ वर्षों में अपराध और अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 289 दुर्दांत अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर किया है। इस दौरान पुलिस ने कुल 17,043 मुठभेड़ की कार्रवाइयां की, जिनमें 34,253 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


