अपराध - पेज 66
राजस्थान के भिवाड़ी में मां ने कथित तौर पर आठ महीने की बच्ची को तेजाब पिला दिया, जिसके बाद अलवर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।।
सूरत शहर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए गए एक विशेष अभियान 'ऑपरेशन रैम्बो' के तहत 73 लोगों को पकड़ा है। इनमें कई ऐसे आरोपी शामिल हैं, जिन पर हत्या, डकैती और नशे से जुड़े गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।
पंजाब के अमृतसर के थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक युवक को लड़की को भगाकर ले जाने और फिर दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को पहले छह दिन की रिमांड पर लिया गया था और अब उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्य आरोपी माने जा रहे शुभम खैरनार की सीबीआई कस्टडी पांच दिनों के लिए बढ़ा दी है।
कर्नाटक में प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर प्रेमी बुधवार को एक बिजली के खंभे पर चढ़ गया, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना बेंगलुरु के बाहरी इलाके अनेकल के चिन्नय्यनपाल्या गांव की बताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित थाना ईकोटेक तृतीय क्षेत्र में चर्चित दीपिका दहेज हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौथी गिरफ्तारी कर ली है। इस मामले में अब मृतका की सास पूनम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक तृतीय क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न से जुड़ी महिला मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका के चचिया ससुर विनोद को गिरफ्तार कर लिया है।
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मध्य प्रदेश के भोपाल में नोएडा निवासी 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है। एनसीडब्ल्यू ने इस घटना के संबंध में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखा है।
ट्विशा शर्मा के परिवार ने, जिनकी कथित तौर पर 12 मई को भोपाल में अपने ससुराल में आत्महत्या से मृत्यु हो गई थी, बुधवार को एक नया बयान जारी करते हुए कहा कि किसी प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान से एक स्वतंत्र चिकित्सा राय मिलने से जांच पर जनता का भरोसा बहाल करने में मदद मिलेगी।।
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जादू टोना करने के शक में 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


