अपराध - पेज 64
-
झारखंड के पलामू जिले के अंतर्गत सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह गांव से एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटकाने का आरोप मढ़ा है।
-
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने एक बार फिर बड़ा अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई के तहत पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ समेत राज्य के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी की जा रही है।
-
वर्ष 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस मामले में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है।
-
नई दिल्ली स्थित कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने लगातार निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और व्यापक तलाशी अभियान के बाद लंबे समय से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी, डकैती और अन्य आपराधिक मामलों में वांछित था और लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था।
-
उत्तर 24 परगना जिले की पानीहाटी विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार रहे तीर्थंकर घोष को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर लॉटरी घोटाले, जबरन वसूली और हथियारों के दम पर लोगों को धमकाने जैसी कई असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं।
-
झारखंड के गुमला जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित पलमा गांव में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना के बाद गांव की पंचायत ने मामले को रफा-दफा करने के लिए आरोपी से तत्काल 20 हजार का जुर्माना वसूला और इससे शराब एवं मटन पार्टी की।
-
झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी इलाके में दो नाबालिग लड़कियों से कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया है, जिनमें तीन नाबालिग और दो बालिग शामिल हैं।
-
वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में हुए पिता-पुत्र दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी जगदीश राय सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को पकड़ने गई टीम पर उसने फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।
-
हाल ही में शुरू किए गए खास अभियान "नशे पर लगाम, देश को सलाम!!" के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अवैध शराब के खिलाफ लगातार चल रहे अभियान के तहत डीसीपी कुशल पाल सिंह के निर्देशों पर द्वारका डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ ने अवैध शराब जमा करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ करके बड़ी कामयाबी हासिल की है।
-
दिल्ली पुलिस ने बदरपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.