अपराध - पेज 63
ट्विशा शर्मा की कथित तौर पर आत्महत्या के 13 दिन बाद रविवार को शाम 5 बजे भदभदा विश्राम घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एम्स दिल्ली के वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम की ओर से शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
ट्विशा शर्मा मौत मामले में कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को एम्स भोपाल में एम्स दिल्ली की एक उच्च-स्तरीय फोरेंसिक टीम की ओर से शव का दूसरी बार पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
व्हाइट हाउस के पास शनिवार शाम गोलीबारी करने वाले एक हमलावर को सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने जवाबी फायरिंग में मार गिराया।।
मध्य प्रदेश के ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब सुप्रीम कोर्ट की एंट्री हो गई है। इस हाई-प्रोफाइल केस को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत ने स्वतः संज्ञान लिया है।
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के डोंबिवली के खोणी और पलावा इलाके में ड्रग्स तस्करी की बढ़ती गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए नवी मुंबई और मानपाड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिसंबर 2023 के संसद सुरक्षा चूक मामले में यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत 13 हजार पन्नों की चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट अदालत में दाखिल की है।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में शुक्रवार को शादी समारोह में जमकर हंगामा और बवाल हुआ। जयमाला के दौरान एक युवती पुलिस के साथ पहुंचकर दूल्हे को अपना मंगेतर बताने का दावा करने लगी।
गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा और आगजनी की घटना में शामिल एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेश कुमार पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है, जो जैतीखेड़ा, थाना कल्याणपुर, जनपद फतेहपुर तथा वर्तमान निवासी चोटपुर, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) मुंबई जोनल यूनिट ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी की दो बड़ी कोशिशों को नाकाम कर दिया। एजेंसी ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 2.25 किलोग्राम कोकीन जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत 11.25 करोड़ रुपए है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने एक बड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में फैसला सुनाते हुए तीन आरोपियों को पांच-पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 22 मई 2026 को मेसर्स पलपाप इचिनीची सॉफ्टवेयर इंटरनेशनल लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ सेंथिल कुमार, पी.ए. सासी कुमार और पी. थंजई चेजियन को दोषी करार दिया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


