अपराध - पेज 65
-
तेलंगाना की पुलिस ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति की तलाश तेज कर दी है, जिस पर अपनी पत्नी, दो छोटे बेटों और पॉक्सो मामले में शिकायत करने वाले परिवार के तीन लोगों की हत्या करने का आरोप है। मृतकों में पीड़िता भी शामिल है।
-
बिहार के वैशाली जिले में रास्ते के पुराने विवाद ने रविवार को खूनी रूप ले लिया। बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में पट्टीदारों के बीच हुई फायरिंग में सेना के एक जवान और उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
-
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि सभी लड़कों ने गुरुवार को गलती से कीचड़ उछलने के बाद 34 वर्षीय व्यक्ति की चाकू से हत्या कर दी थी।
-
बिहार के गया जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत गया पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के सिमरौरा गांव से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
-
कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के वार्ड-129 के पूर्व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्षद अंजन दास और उनके सहयोगी भोला सरकार को एक गर्भवती महिला के साथ कथित मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
-
नोएडा के फेस-1 थाने की पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कम ब्याज दर पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
-
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) से जुड़े मामले में 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां अटैच (कुर्क) की हैं।
-
तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में छह लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने पोक्सो एक्ट के आरोपी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के अलावा आरोप लगाने वाली नाबालिग, उसकी मां और नानी की हत्या की है।
-
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने 1998 के दतिया कोऑपरेटिव रूरल डेवलपमेंट बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) धोखाधड़ी मामले में अपनी सजा को चुनौती दी थी। इस फैसले से मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा उपचुनाव के तय कार्यक्रम के अनुसार होने का रास्ता साफ हो गया है।
-
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस के कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के फैसले को बरकरार रखा, लेकिन मामले की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता को पहले ही चुकाई गई रकम को ध्यान में रखते हुए उनकी सजा और जुर्माने को कम कर दिया।।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.