अपराध - पेज 72
नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में एक पिज्जा दुकान संचालक पर पिज्जा बनाते समय थूकने का आरोप लगने के बाद हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के बहुचर्चित टेंडर कमीशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और उनके निजी सचिव संजीव लाल की जमानत याचिका मंजूर कर ली। ये दोनों आरोपी करीब दो साल से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में देर रात थाना रसूलपुर पुलिस और बाइक चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने रविवार को बताया कि उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के डिलीवरी बॉय और उसके दो साथियों को फर्जी डकैती का नाटक रचकर 65 लाख रुपए की ऑफिस की रकम लेकर फरार होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।।
कोर्ट ने कई संस्थाओं को उनके व्यक्तित्व अधिकार, ट्रेडमार्क, आवाज, छवि और अन्य विशिष्ट विशेषताओं का दुरुपयोग करने से रोक दिया है। ये संस्थाएं कथित तौर पर बिना अनुमति के मर्चेंडाइज, एआई से बना कंटेंट, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट और भ्रामक कमर्शियल लिस्टिंग के जरिए उनका इस्तेमाल कर रही थीं।
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में रविवार को तृणमूल कांग्रेस के नेता व पंचायत सदस्य के पति की हत्या कर दी गई। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 15 लाख रुपए की प्रतिबंधित इम्पोर्टेड सिगरेट जब्त की हैं।।
रांची पुलिस ने पंडरा ओपी क्षेत्र के पिस्का मोड़ स्थित एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी हेरफेर और रिमोट एक्सेस के जरिए परीक्षा में चीटिंग कराने की आशंका जताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित एक शादी समारोह में हुई हत्या मामले में परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। यह घटना तब घटी जब शादी समारोह में शुक्रवार देर रात घराती और बरातियों में जमकर मारपीट हो गई।
नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए रेंजर्स क्लब नामक कंपनी के तीन डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी पर्यटन मंत्रालय के आई कार्ड, नकली विजिटिंग कार्ड, फर्जी मोहरें, कूटरचित समझौता ज्ञापन (एमओयू) दस्तावेज, मोबाइल फोन, एक लग्जरी कार और नगदी बरामद की है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


