अपराध - पेज 74
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित सीताराम इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में दो मजदूरों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों मजदूरों के शव हॉस्टल परिसर के एक कमरे में लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले।
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर एक बड़े मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि दाणीलीमडा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 14 लाख रुपये से अधिक मूल्य का मेफेड्रोन (नशीला पदार्थ) बरामद किया गया।
दिल्ली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से एनसीआर क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली मलाणा चरस की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से कुल 480.4 ग्राम चरस जब्त की गई।
नोएडा के फेस-1 थाने की पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर 17 चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी, 8 चोरी एवं स्नैचिंग के मोबाइल फोन तथा 3 अवैध चाकू बरामद किए हैं।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले की पुलिस ने गुरुवार को कहा कि उसने कुख्यात नशीले पदार्थों के तस्करों से संबंधित 2 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है।।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने उस मोटरसाइकिल को गुरुवार दोपहर को बरामद कर लिया, जिसका इस्तेमाल इस जघन्य हत्याकांड में किया गया था। हालांकि, जांच अधिकारी हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और चार-पहिया वाहन के मालिकों की असली पहचान को लेकर अभी भी असमंजस में हैं।
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के इंग्लिश बाजार इलाके में भाजपा समर्थक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मथुरा पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। सुरीर थाना क्षेत्र के टैंटीगांव में हुई सनसनीखेज डकैती कांड में कार्रवाई करते हुए गुरुवार सुबह पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं पर देसी बम फेंके जाने की घटना में कम से कम पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
जम्मू-कश्मीर में नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा के एक ऑपरेटिव की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


