अपराध - पेज 9
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), बेंगलुरु ने अक्षता मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 की धारा 5(1) के तहत मंगलवार को एक प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किया है। इसके तहत एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवांटेज फंड की 62,914.316 यूनिट्स (चल संपत्ति) को जब्त किया गया है, जिनकी मौजूदा बाजार कीमत लगभग 3.31 करोड़ रुपए है।
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के जिवती तहसील के नगराला स्थित श्री अंब्रू नाईक माध्यमिक आश्रमशाला से एक गंभीर मामला सामने आया है। छिपकली गिरा खाना खाने के कुछ ही देर बाद विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ गई।
नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र के हरौला गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई।
क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल टीम को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के पेपर लीक मामले में मंगलवार को बड़ी कामयाबी मिली। एमपीएससी पेपर लीक मामले में वांछित आरोपी ऋतुजा पाटिल को क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल टीम ने नंदुरबार से हिरासत में लिया है।
पुणे की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) अदालत ने घूसखोरी मामले में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तत्कालीन प्रवर्तन अधिकारी देवीदास शिंडिकर को दोषी करार देते हुए चार साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी अधिकारी पर 1.50 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के तीन अधिकारियों और पांच अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दिल्ली क्षेत्र से गुवाहाटी स्थित नॉर्थ ईस्टर्न रीजनल एग्रीकल्चर मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड ( एनईआरएएमएसी) को चावल की बिक्री में अनियमितताएं की गईं।
चेन्नई की सीबीआई कोर्ट ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 31 अगस्त को एक प्राइवेट फर्म मेसर्स जैलानी स्टील ट्रेडर्स समेत 7 लोगों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।
पश्चिम बंगाल की बांकुरा जिला पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने जिले के घने जंगलों वाले रानीबांध इलाके से चल रहे साइबर धोखाधड़ी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है।।
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान तेजाब जैसे पदार्थ के इस्तेमाल से एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोग झुलस गए। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के लाटागुड़ी स्थित एक रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस अभियान में कम से कम नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


