अपराध - पेज 91
देहरादून के राजपुर थाना इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें से एक बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
पंजाब के गुरदासपुर में पाकिस्तान से हेरोइन भेजने का मामला सामने आया है। रावी दरिया के पार स्थित गांव भरियाल में बीएसएफ ने खेतों में तलाशी के दौरान एक ड्रोन और उसके साथ बंधा हेरोइन का पैकेट बरामद किया।
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों की अंतर-राज्यीय तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 1.436 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता की चरस (मलाणा क्रीम) बरामद की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
बेंगलुरु से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उनके 11 महीने के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कोऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में दतिया (मध्य प्रदेश) से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा सुनाई है।
चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर हुए धमाके को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। सभी राजनीतिक दलों के नेता इस धमाके की निंदा कर रहे हैं और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
सीबीआई की विशेष अदालत ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में हुए बड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में तत्कालीन ब्रांच मैनेजर समेत कुल 12 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार शाम को छिपे हुए आतंकवादियों के साथ उस वक्त मुठभेड़ शुरू हो गई, जब संयुक्त सुरक्षा बलों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर एक गांव को घेर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पंजाब के मोहाली में एक बड़े धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राकेश सोमन उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया है।
मुंबई के अंधेरी में डीएन नगर इलाके के 69 वर्षीय एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी को 25 दिनों तक 'डिजिटल अरेस्ट' रखा गया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


