मनोज तिवारी से छिपते फिरते हैं रवि किशन, 'कॉफी विद करण' में किया

मुंबई, 26 नवंबर । अभिनेता रवि किशन ने हाल ही में अक्षय कुमार के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपने को-स्टार और अभिनेता मनोज तिवारी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।

उन्होंने बताया कि दोनों अक्सर फिल्मों के प्रीमियर में एक-दूसरे के सामने आने से बचते हैं। कॉफी विद करण में फिल्ममेकर करण जौहर के साथ बातचीत में रवि से पूछा गया कि भोजपुरी फिल्म के प्रीमियर में वह किससे छिपेंगे और किससे मिलना चाहेंगे?

इस पर रवि ने तुरंत अपने पुराने साथी और भोजपुरी स्टार व नेता मनोज तिवारी का नाम लिया। उन्होंने कहा, "मनोज तिवारी। हम दोनों हमेशा एक-दूसरे को देखकर छिप जाते हैं, वो भी छिप जाता है, मैं भी उसको देखकर छिप जाता हूं। तो हम फेस टू फेस नहीं आना चाहते।"

इसके बाद एक्टर से एक और मजेदार सवाल पूछा गया। अगर डूबती नाव में वे मनोज तिवारी और पवन सिंह के साथ हों, तो सबसे पहले किसे बचाएंगे? इस पर रवि ने मजाक में 'पवन' को चुना। उन्होंने कहा, "मैं पवन को बचा लूंगा। मनोज को पवन बचा लेंगे।"

अभिनेता ने आगे अपने परिवार के माहौल के बारे में बताया कि शुरुआत में तो उनके पिता एक्टिंग करने के फैसले के खिलाफ थे।

उन्होंने कहा, "मेरे पिता जी पुजारी थे और उनका दूध का बिजनेस था। वे चाहते थे कि मैं बिजनेस में हाथ बटाऊं या सरकारी नौकरी की तैयारी करूं, लेकिन मैं शौकिया तौर पर थिएटर करता था। एक बार रामलीला के दौरान मैंने साड़ी पहनी थी और ये परफॉर्मेंस देखने के बाद मेरे पिता ने मुझे चमड़े की बेल्ट से बहुत मारा था। उन्होंने मुझसे कहा था, 'तुम लड़कियों की तरह नाचना चाहते हो?' 90 के दशक में सिनेमा को इज्जतदार पेशा नहीं माना जाता था।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने उनसे कहा, 'नहीं पापा।' फिर मां ने मुझे वहां से भागने में मदद की, क्योंकि उन्हें लगता था कि मैंने परिवार की इज्जत खराब कर दी है और वे मुझे मारना चाहते थे।"

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Get Newsletter