FIFA वर्ल्ड कप 2026 - पेज 2
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचने के बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने आलोचकों को आड़े हाथों लिया है। मेसी ने उन आलोचकों को जवाब दिया है, जो पूरे टूर्नामेंट के दौरान यह आरोप लगाते रहे हैं कि फीफा में अर्जेंटीना को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में 2-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। अर्जेंटीना की इस जीत के हीरो कप्तान लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने टीम की ओर से लगे दोनों ही गोल में अहम भूमिका निभाई।
अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। अटलांटा स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 2-1 से हराया।
फ्रांस को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम के हेड कोच डिडियर डेसचैम्प्स ने माना है कि फ्रांस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में पूरी तरह से नाकाम रहा।
इंग्लैंड फुटबॉल टीम के स्टार मिडफील्डर और उप-कप्तान डेक्लान राइस अपनी बीमारी से पूरी तरह उबर चुके हैं, लेकिन अर्जेंटीना के विरुद्ध होने वाले फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में उनके खेलने को लेकर अंतिम निर्णय मैच से ठीक पहले किया जाएगा। इंग्लिश टीम के मुख्य कोच थॉमस ट्यूशेल उनकी फिटनेस की गहन निगरानी कर रहे हैं और कोई भी अंतिम फैसला लेने से पहले वे आखिरी अभ्यास सत्र के खत्म होने का इंतजार करेंगे।
फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड की भिड़ंत फुटबॉल की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक है। इंग्लैंड के पूर्व स्टार स्ट्राइकर रॉबी फाउलर ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि फुटबॉल इतिहास की सबसे यादगार प्रतिद्वंद्विताओं में से एक बताया है।
दो दशक बाद 16 जुलाई गुरुवार को इंग्लैंड और अर्जेंटीना की टीमें फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में आमने-सामने होने वाली हैं। दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से वर्ल्ड कप की सबसे पुरानी प्रतिद्वंद्विताओं में से एक हो गया है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर-फाइनल तक के ऐतिहासिक सफर के बाद नॉर्वे के नेशनल टीम के खिलाड़ियों का स्वागत रॉयल पैलेस के बाहर स्वागत किया गया। इस दौरान हजारों प्रशंसकों ने टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
नीदरलैंड्स के फुटबॉल रेफरी रॉब डाइपरिंक का देहांत हो गया है। ब्रिटेन में एक पुलिस मामला दर्ज होने के बाद उन्हें विश्व कप में रेफरी के दायित्व से मुक्त कर दिया गया था, यद्यपि बाद में उस केस को वापस ले लिया गया था।
डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


