FIFA वर्ल्ड कप 2026
28 साल बाद फीफा विश्व कप खेल रही नॉर्वे का सफर शानदार रहा है। नॉर्वे सेनेगल पर जीत के साथ अगले राउंड (राउंड ऑफ 32) में जगह बना ली है।
अल्जीरिया ने सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में ग्रुप 'जे' के मैच में जॉर्डन को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट राउंड में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 अभियान के बीच जर्मनी को एक बड़ा झटका लगा है। सेंट्रल डिफेंडर निको श्लोटरबेक टखने के लिगामेंट में चोट के कारण शेष टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
'फराओ' (मिस्र की टीम) ने सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-1 से ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जीत दर्ज की। इस टीम को जीत का सूखा खत्म करने के लिए 92 साल और 25 दिन का समय लगा।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एच मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सऊदी अरब को 4-0 से करारी शिकस्त दी। स्पेन की इस जीत में युवा खिलाड़ी लामिन यामल और स्ट्राइकर मिकेल ओयारजाबल ने अहम भूमिका निभाई।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में पैराग्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तुर्किये को 1-0 से हराया। सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में इस जीत के साथ पैराग्वे ने टूर्नामेंट के अगले राउंड में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को अमेरिका के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के लिए ऑस्ट्रेलियाई कोच टोनी पोपोविक ने टीम के पहले हाफ के खराब प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराया है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। चोट के कारण उनकी टीम से लगातार गैरमौजूदगी को लेकर ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने मजाकिया टिप्पणी की, जिसके बाद इस मुद्दे पर बहस और तेज हो गई है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की काफी आलोचना हुई। रोनाल्डो टीम के पहले मुकाबले में पूरी तरह से बेअसर दिखाई दिए।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मोरक्को ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप सी के मुकाबले में स्कॉटलैंड को 1-0 से हराया। बोस्टन स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही मोरक्को ने ग्रुप में पहला स्थान भी हासिल कर लिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


